माहौल बिगड़ने के हालात बने, लेकिन सख्ती दिखाई तो नहीं फैल सका तनाव

0
54

गुना| हनुमान चैराहे पर हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पत्थरबाजी का विरोध करने के लिए एकत्र हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। नारेबानी के बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को यहां से खदेड़ दिया। रात में पायगा और नानाखेड़ी में पत्थरबाजी, दोपहर में भीड़ ने कर्नलगंज में घुसकर पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज किया हनुमान जयंती पर कर्नलगंज में चल समारोह पर हुई पथराव की घटना के बाद रविवार को शहर में तनाव कम हुआ था। लेकिन रात करीब 11 बजे नानाखेड़ी और उसके थोड़ी ही देर बाद पायगा मोहल्ला में घरों पर पत्थर फेंके जाने की घटना हो गई। यहां अज्ञात लोगों ने घरों पर पथराव किया और भाग गए। क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। तीन बार शहर में माहौल बिगड़ने के हालात बने, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सख्ती और समझदारी से शांति व्यवस्था बरकरार रखी। सोमवार को हिंदू संगठनों ने उपद्रव करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाने व रासुका की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांधी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हनुमान चैराहे पर एकत्रित हुए तो वे दो हिस्सों में बंट गए। कुछ युवा हाट रोड से जगदीश कॉलोनी होते हुए कर्नलगंज की तरफ पहुंचने लगे। उनका पीछा करते हुए भारी पुलिस बल भी यहां पहुंच गया था। खुद एसपी भी इसमें शामिल थे। पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। कुछ प्रदर्शनकारी कर्नलगंज में पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली के इलाके में पहुंच गए। यहां कई घरों पर पथराव किया। एक बाइक में तोड़फोड़ की। एक वर्कशॉप के बाहर रखी अलमारियों को गिरा दिया गया। बुजुर्ग अग्रवाल दंपती के घर के बाहर लगे मीटर पर पत्थर फेंका, जिससे वह टूट गया, घर की बिजली चली गई। यहां सड़क पर ईंट के टुकड़े व पत्थर बिखरे हुए थे। पूर्व पार्षद इकरार खान श्बल्लाश् ने बताया कि उपद्रवी भागते हुए आए और पथराव करते चले गए। उनके पास लाठियां भी थीं, जिससे उन्होंने बाइक, कूलर और कार को भी नेक काम को
गुना पत्थरबाजी का विरोध करने निकले उग्र युक्को का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पथराव के बाद महिलाएं पहुंचीं थाने
कर्नलगंज के आसपास हुई पथराव की घटना के बाद एक समुदाय की महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पार्षद गब्बर कुशवाह पर साथियों के साथ घरों में घुसने और पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए। महिलाओं ने कहा कि हम घरों से नहीं निकलते, लेकिन आज हमें कोतवाली आना पड़ा है। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद सुरक्षा के साथ वापस कर्नलगंज भिजवाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here