भोपाल / प्रदेश में किसानों की गर्मी की मूंग ही नहीं, सरकार उड़द की खरीदी भी समर्थन मूल्य पर करेगी। दोनों फसलों के उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन होंगे। प्रदेश के 36 जिलों में मूंग और 13 जिलों में उड़द होती है। मुुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को बताया, मूंग व उड़द खरीदी के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। नियम ठीक उसी तरह होंगे, जैसे किसान गेहूं के लिए कराते हैं। गुरुवार शाम को केंद्र सरकार ने उत्तरप्रदेश, हरियाणा व गुजरात में समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी को मंजूरी दे दी थी, जिसके बाद मध्यप्रदेश में खरीदी की मांग और तेज हो गई थी। हालांकि सीएम किसानों को पहले ही भरोसा दे चुके थे कि किसानों के हित में बेहतर निर्णय लेंगे।
किसानों को प्रति क्विंटल मूंग का समर्थन मूल्य 8६८२ मिलेगा। यह दाम केंद्र ने तय किए है। अभी समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं हो रही थी इसलिए बाजार में प्रति क्विंटल दाम 6000 से 6500 रुपए मिल रहे थे। समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू होने से प्रति क्विंटल 2 हजार रुपए का फायदा होगा। उड़द का समर्थन मूल्य ७४00 रुपए होगा।
यह होगा समर्थन मूल्य
मूंग का समर्थन मूल्य 8682 रुपए, जबकि उड़द 7400 प्रति क्विंटल पर खरीदी जाएगी।