सामान्य श्रेणी में 2429वीं रैंक, प्रदेश मेरिट में बायोलॉजी में छठा स्थान

0
6

विदिशा / नगर के छात्र आर्जव जैन ने नीट में शानदार प्रदर्शन किया। सामान्य श्रेणी में 2429वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया। उन्होंने 720 में से 572 अंक प्राप्त किए। परसेंटाइल 99.77 रही। आर्जव, शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक दंपति डॉ. छवि जैन और डॉ. विकास जैन के पुत्र हैं। नीट में सफलता के बाद अब उनका सपना न्यूरो सर्जन बनना है।आर्जव ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी कमाल किया। बायोलॉजी संकाय में 95.6ः अंक हासिल कर प्रदेश मेरिट में छठा स्थान पाया। यह उनकी पढ़ाई में मेहनत और लगन का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here