पचमढ़ी / भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने सांसद-विधायकों को करीब एक घंटे संबोधित किया। सिंह ने राजनीति को तुच्छ चीज बताया। कहा, इसका कभी घमंड नहीं पालना चाहिए। कुर्सी आज आपके पास है तो कल किसी और के पास होगी। सत्ता की कुर्सी जनता की सेवा की चैकी है। इसकी मदहोशी नहीं छानी चाहिए। सिंह ने कहा कि यह संसार कांच के जैसा है। यदि आप किसी को समान दोगे तो आपको भी उतना समान मिलेगा। जनप्रतिनिधियों से कहा कि ज्यादा समय तक सत्ता में रहने से जमीनी पकड़ से दूर होने लगते हैं, जिसे हमें बनाए रखना है।
ये रहे गैरहाजिर
प्रशिक्षण में 185 सांसद-विधायक मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित विधायक दिव्यराज सिंह, मधु वर्मा, नागेंद्र सिंह नागौद व नागेंद्र सिंह गुढ़ सहित करीब 15 विधायक स्वास्थ्य कारणों से या कहीं बाहर होने के कारण नहीं आ सके।
विकास का संकल्प
सीएम डॉ. मोहन यादव ने संबोधन में कहा कि यह वर्ग राष्ट्र निर्माण के लिए, व्यक्ति निर्माण के लिए हमारी परंपरा का हिस्सा है। हमारी सरकार विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रही है। इस दौरान सीएम ने राजनाथ सिंह को अब तक का सबसे सुयोग्य रक्षामंत्री बताया।
ऐसे चले सत्र
पहला सत्ररू सुबह 9.30 से 10.30- हमारा विचार परिवार, पंच परिवर्तन एवं शताब्दी वर्ष की योजना।वक्ता- अशोक पांडे, प्रांत संघचालक
दूसरा सत्ररू सुबह 11 से दोपहर 12- हमारा विचार एवं पंच प्रण, वक्ता- डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश प्रभारी।
प्रशिक्षण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ मौजूद सीएम डॉ. मोहन यादव, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, राजेंद्र शुक्ल, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता।
पुण्य का प्रतिफल है भाजपारू,डाॅ सिंह
प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने १२वें सत्र को संबोधित किया। कहा, भाजपा का विकास और विस्तार कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों के परिश्रम-पुण्य का प्रतिफल है। भाजपा की विचारधारा चुनाव जीतने की दृष्टि से गढ़ी गई रणनीति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण करने वाले विचारों की श्रृंखला है। जनसंघ से भाजपा तक न हमारी विचारधारा बदली है न कार्य संस्कृति। पंच निष्ठा हमारे वैचारिक अधिष्ठान हैं। इन पर चलकर हम आगे बढ़ रहे हैं।
प्रत्येक व्यक्ति के फोन का जवाब देना है
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ारू पार्टी की रीति-नीति, कार्यपद्धति, जीवनशैली के बारे में बताया गया।
वीरेंद्र खटीक, केंद्रीय मंत्रीरू बड़े-छोटे जैसा कोई भाव नजर नहीं आया। सीएम ने खुद कार्यकर्ता भाव दिखाया।
पूर्व मंत्री हरदीप सिंह डंगरू प्रशिक्षण में बताया गया कि प्रत्येक व्यक्ति के फोन का जवाब देना है। अगरनहीं उठा पा रहे तोकॉल बैक करना है।