नगर पालिका के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा

0
3

विदिशा / नगर पालिका के पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने कलेक्टर अंशुल गुप्ता को ज्ञापन सौंपा है। इसमें नगर पालिका के सफाई विभाग प्रभारी पर भ्रष्टाचार और मनमानी के आरोप लगाए गए हैं। पार्षद प्रतिनिधि राजा यादव के अनुसार शहर की सफाई व्यवस्था और निर्माण कार्यों से जनता परेशान है।

जिम्मेदार कर्मचारी न तो पार्षदों की सुनते हैं और न ही नागरिकों की शिकायतों पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कर्मचारी वर्षों से एक ही पद पर कार्यरत हैं। ये कर्मचारी कमीशनखोरी में लिप्त हैं।

इस मुद्दे को पहले नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में बैठक में उठाया गया था। कर्मचारियों को 8-10 दिन का समय दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए सभी पार्षदों ने कलेक्टर को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपा है।

पार्षदों ने सफाई विभाग के प्रभारी को हटाने की मांग की है। साथ ही नगर पालिका में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों के कार्यों में बदलाव की मांग भी की है। उनका कहना है कि इससे शहर की व्यवस्था में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here