रामधुन रथ की शुरुआत, अंतिम यात्रा में बजाई जाएगी धुन

0
19
रामधुन रथ की शुरुआत, अंतिम यात्रा में बजाई जाएगी धुन

सारंगपुर / पचोर नगर में रविवार को नगर परिषद परिसर में रामधुन रथ का लोकार्पण किया गया। सांसद रोडमल नागर और विभाग संघ चालक उदय सिंह चौहान ने इस रथ को जनता को समर्पित किया।

एडवोकेट बृजेश तिवारी ने विधिवत पूजा-पाठ के साथ रथ को नगर की सेवा के लिए दिया। यह रथ आमजन के लिए निशुल्क उपलब्ध रहेगा। रथ का इस्तेमाल अंतिम यात्रा के दौरान रामधुन बजाकर सम्मानजनक विदाई देने के लिए किया जाएगा।

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए शुरू हुई पहल

सांसद रोडमल नागर ने कहा कि यह पहल खास तौर से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए है। धनी परिवार तो बैंड-बाजे की व्यवस्था कर लेते हैं, लेकिन गरीब परिवारों को यह सुविधा नहीं मिल पाती। रामधुन के साथ अंतिम यात्रा से दिवंगत आत्मा को शांति मिलेगी। साथ ही परिवार को भी सांत्वना मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोड़िया, महेश भंडारी, हरिनारायण गर्ग, हरिनारायण गोयल समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। गायत्री परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में नगरवासियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। समारोह भावपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here