खुदाई में मिले चांदी के पुराने सिक्के

0
2
तीन दिन तक लोग मिट्टी के ढेर में सिक्के ढूंढते रहे

आष्टा / निर्माण के दौरान जमीन से चांदी जैसे पुराने सिक्के मिले। गांव के सुरेश श्रीवास्तव अपने घर में शौचालय का गड्डा खुदवा रहे थे। जेसीबी मशीन से खुदाई के दौरान पंजे से कुछ फूटने की आवाज आई। सुरेश ने गड्ढे में देखा तो वहां चांदी जैसे कई सिक्के बिखरे पड़े थे। इससे पहले ट्रैक्टर चालक मिट्टी से भरी ट्रॉली को घर के पास खाली कर चुका था। खबर फैलते ही ग्रामीण उस जगह दौड़ पड़े, जहां मिट्टी फेंकी गई थी।

खुदाई में मिले चांदी के पुराने सिक्के

लोगों ने मिट्टी में सिक्के ढूंढना शुरू कर दिया। तीन दिन तक लोग मिट्टी के ढेर में सिक्के ढूंढते रहे। इस दौरान कई लोगों को सिक्के मिलने की जानकारी सामने आई। आष्य के नायब तहसीलदार मुकेश सांवले ने बताया कि ग्राम अरनिया दाउद से चांदी जैसे 85 सिक्के जब्त किए गए हैं। ये सिक्के जिला कोषालय कार्यालय में जमा करा दिए गए हैं। इन पर फारसी भाषा में कुछ लिखा है। ये सिक्के मुगल काल के हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here