सीहोर / अखिल भारतीय महिला जागृति मंच मेन शाखा आष्टा ने भोजपुर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भक्तांबरजी का पाठ किया। पाठ का आयोजन सोनाली राहुल जैन ने कराया।
भगवान शांतिनाथ की आरती की गई। दीप प्रज्वलन कर आचार्य पुलक सागर मुनिराज के चित्र के समक्ष आरती हुई। आचार्य पुलक सागर मुनिराज को राष्ट्रीय संत शांतिदूत की उपाधि मिली है। वे जिनशरणम तीर्थ के प्रणेता हैं। उनके आशीर्वाद से मंच देशभर में धार्मिक, सामाजिक कार्य और निर्धनों की सेवा करता है।पाठ के बाद धार्मिक गेम कराए गए।
भगवान के दरबार में भक्तांबर जी का पाठ करतीं महिलाएं।
विजेताओं को सोनाली जैन ने पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में श्रद्धा गंगवाल, प्रीति जैन, दीपा जैन, रागिनी जैन, प्रियंका जैन, वैशाली जैन, शीतल जैन, मोनिका जैन, रंजना जैन, अभिलाषा जैन और रूपाली जैन मौजूद रहीं।