मुख्यमंत्री ने सभी लाड़ली बहनों के खाते में रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप अंतरित की 250-250 रूपये की अतिरिक्त राशि

0
40
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनों के खाते में अंतरित की राशि

सीहोर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम पंचायत नलवा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहनों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों और गैस सिलेंडर रिफिलिंग योजना के हितग्राहियो के खाते में राशि अंतरित की। उन्होंने प्रदेश की एक करोड़ 27 लाख बहनों के खाते में 1503 करोड़ 14 लाख रूपये की किश्त अंतरित की। सीहोर कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष से संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, लाड़ली बहनें और पेंशन हितग्राही विडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

     मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाड़ली बहनों के खाते में प्रतिमाह दी जाने वाली 1250 रूपये की किश्त के साथ ही इस बार रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप 250 रूपये की अतिरिक्त राशि भी अंतरित की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के 56 लाख 74 हजार सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों के खातों में 340 करोड़ की राशि, 30 लाख से अधिक बहनों को उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर रिफलिंग की 46 करोड़ 34 लाख की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित की।

      प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सीहोर जिले की 02 लाख 42 हजार लाड़ली बहनों के खाते में 35 करोड़ 81 लाख 86 हजार  रूपये की राशि अंतरित की। इसी प्रकार उन्होंने सीहोर जिले के 1,17,014 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 07 करोड़ 01 लाख 94 हजार रूपये की राशि अंतरित की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here