40 साल बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में ऐतिहासिक वापसी की

0
29

Axiom-4: भारत ने करीब 40 साल बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में ऐतिहासिक वापसी की है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएश) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए, जिससे देश में उत्साह का माहौल है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की सराहना की।

भारत ने चार दशक बाद मानव अंतरिक्ष उड़ान के क्षेत्र में वापसी की है। एक्सिओम-4 मिशन के तहत ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र (आईएसएस) से सफलतापूर्वक धरती पर लौट आए हैं। उनके लौटने से देश में खुशी का माहौल है। वहीं, ग्रुप कैप्टन शुक्ला और उनकी टीम को देशभर से शुभकामनाएं दी जा रही हैं। देश के राजनेताओं की ओर से भी इस मिशन की कामयाबी पर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। 


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘मैं पूरे देश की तरफ से ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से धरती पर लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में उन्होंने अपनी मेहनत, साहस और नए रास्ते खोलने की भावना से एक अरब लोगों के सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारी अपनी मानव अंतरिक्ष उड़ान योजना ‘गगनयान’ की ओर एक और बड़ा कदम है।’

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा, मैं शुभांशु शुक्ला को उनकी अंतरिक्ष की सफल यात्रा और धरती पर सुरक्षित वापसी पर हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर जाने वाले पहले भारतीय के रूप में इतिहास रचा है और पूरे देश को गौरवान्वित किया है। अपने दृढ़ संकल्प से उन्होंने लाखों लोगों के सपनों को पंख दिए हैं। उनकी यह यात्रा भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह देश के लिए गौरव का क्षण है। भारत ने अंतरिक्ष अन्वेषण में एक नया मील का पत्थर पार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here