डीआर न्यूज इंडिया डॉट कॉम।भोपाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अब पार्टी के प्रत्येक मोर्चा-प्रकोष्ठ की समीक्षा करेंगे। सोमवार को युवा मोर्चा की समीक्षा के साथ इसकी शुरुआत की जाएगी। मंगलवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की समीक्षा बैठक की जाएगी। दरअसल, भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी और मोर्चा, प्रकोष्ठों का गठन किया जाना है। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल मोर्चों प्रकोष्ठ की टोह लेंगे। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों के अभी तक किए गए कामकाज का मूल्यांकन भी होगा। आगे के टास्क को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा प्रदेश कार्यकारिणी का गठन करने से पहले खंडेलवाल संभागवार समीक्षा भी कर रहे हैं। भाजपा के सात मोर्चा और 17 प्रकोष्ठ है। इनमें वर्ष 2021 में नियुक्तियां की गई थी। नए प्रदेश अध्यक्ष अब नए सिरे से मोर्चा-प्रकोष्ठों में नियुक्तियां करेंगे। इसके पहले वह इस कार्य के लिए योग्य चेहरा तलाश रहे हैं। संभागवार बैठकों के पीछे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल का यही उद्देश्य है। उन्होंने 17 जुलाई को ग्वालियर संभाग की समीक्षा की थी और 19 जुलाई को जबलपुर की समीक्षा की। उनका अगला दौरा रीवा है। प्रदेश के सभी संभागों को नापने के बाद कार्यकारिणी के गठन का निर्णय लेंगे। इवर किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चैधरी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष माया नरोलिया सांसद है। वहीं ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाह है। ऐसे में दोहरी जिम्मेदारी निभा रहे इन पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। पार्टी का कामकाज केवल ऐसे नेताओं
को दिया जाएगा, जो पूर्णकालिक कार्य संभाल सके।
24 मोर्चा-प्रकोष्ठ
मोचार्रू युवा, किसान, महिला, ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक मोर्चा । प्रकोष्ठरू विधि, बुद्धिजीवी, व्यवसायिक, चिकित्सा, आर्थिक, सहकारिता, पूर्व सैनिक, सांस्कृतिक, बुनकर (ग्रामीण विकास), शिक्षक, मछुआरा, व्यापारी, अंत्योदय, झुग्गी झोपड़ी, खेल, स्थानीय निकाय, स्वयं सेवी संस्थाएं प्रकोष्ठ है। इसके अलावा आइटी और इंटरनेट मीडिया विभाग भी कार्यरत है।