महिलाओं पर हथियार से हमला, घर में आग लगाने का आरोप, पुलिस पर रिपोर्ट न करने का आरोप

0
3
हमले में महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

डीआर न्यूज इंडिया डाॅट काॅम / सीहोर के ग्राम भंवरा में 19 जुलाई की रात को चार अनुसूचित जाति की महिलाओं पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।इस हमले में ममता, शकुंतला, रेखा और राजलबाई सूर्यवंशी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पीड़ित महिलाओं के अनुसार, हमला करने वाले आरोपी तेजसिंह, पप्पू, ओमप्रकाश (तीनों शेरसिंह के पुत्र), विरेन्द्र, रामप्रसाद, और राजकुमार (रामप्रसाद का पुत्र) थे।
धारदार हथियार से हमला कर घर में लगाई आग
पीड़ित महिलाओं के अनुसार आरोपियों ने पहले उन्हें घर में बंद कर लिया और इसके बाद धारदार हथियार से हमला किया। इसके बाद, आरोपियों ने घर के चारों ओर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे घर का सामान जलकर खाक हो गया। यह घटना उस समय हुई जब महिलाएं घबराई हुई थीं और मदद के लिए चिल्ला रही थीं।
लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और मदद से इनकार कर दिया।
पीड़िताओं ने डायल 100 पर कॉल किया, लेकिन इसके बाद पुलिस की मदद प्राप्त नहीं हुई। उनके रिश्तेदार ममलेश बड़ोदिया ने दौलतपुर से निजी वाहन से भंवरा गांव पहुंचकर आष्टा थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की और मदद से इनकार कर दिया।
डायल 100 की टीम ने आष्टा पुलिस को बताया कि महिलाएं झूठ बोल रही हैं और उन्होंने खुद को चोट पहुंचाई है और घर में आग लगाई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच पर विवाद
घायल महिलाओं में ममता और शकुंतला को अस्पताल में भर्ती किया गया है, जबकि रेखा और राजलबाई को आष्टा चिकित्सालय में इलाज दिया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि महिलाओं के रिश्तेदार एक हत्या के आरोपी हैं, और उनका मामला चल रहा है। हालांकि, पड़ोसियों ने कोई बड़ी घटना नहीं देखी फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरीश दुबे ,आष्टा थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here