UK में भारतीय कृषि उत्पादों पर अब नहीं लगेगा टैक्स: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का ऐलान

0
43

रायसेन, 27 जुलाई 2025 — किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को रायसेन में बताया कि भारत से यूनाइटेड किंगडम (UK) को भेजे जाने वाले कृषि उत्पादों पर अब जीरो प्रतिशत टैक्स लगेगा।

अब UK में टैक्स फ्री होंगे भारतीय कृषि उत्पाद

भारत सरकार की नई पहल से अब UK को निर्यात होने वाले कृषि उत्पाद टैक्स फ्री होंगे।

किसानों को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में प्रतिस्पर्धात्मक लाभ।

चौहान बोले: “यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा कदम है।”

अमेरिका के साथ टैरिफ नीति पर भी भारत का सख्त रुख

अमेरिका के साथ चल रही टैरिफ वॉर नीति को लेकर भी चौहान ने कहा: “भारत किसानों के हित से कोई समझौता नहीं करेगा। हर नीति उनके फायदे को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी।”

नकली खाद-बीज पर होगी कड़ी कार्रवाई, जल्द आएगा सख्त कानून

केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि देश भर में नकली खाद, बीज और कीटनाशक के मामलों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। अभी तक पुराने कानूनों में इन मामलों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं था।

अब नहीं बच पाएंगे खाद-बीज माफिया

चौहान बोले: “यह कृषि के खिलाफ महापाप है, सरकार इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।”

नकली सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नया और सख्त कानून लाया जाएगा।

सभी राज्यों को भेजे गए पत्रों में सघन अभियान चलाने के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here