केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भोपाल, पटना और ग्वालियर के दौरे पर, बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के शताब्दी डाक टिकट का करेंगे विमोचन
सीएम हाउस में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद ताज लेक फ्रंट में कार्यक्रम में होंगे शामिल, शाम को बिहार संग्रहालय का भी करेंगे दौरा
Drnewsindia com/भोपाल। केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया गुरुवार, 19 नवंबर को भोपाल, पटना और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह विशेष विमान से दिल्ली से भोपाल पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री निवास, श्यामला हिल्स में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रेमपुरा स्थित ताज लेक फ्रंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री सिंधिया सुबह 8:30 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से रवाना होंगे और सुबह 9:45 बजे भोपाल पहुंचेंगे। सुबह 9:50 बजे वे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। सुबह 10:20 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रेमपुरा स्थित ताज लेक फ्रंट पहुंचेंगे। दोपहर 12 बजे यहां से रवाना होकर 12:25 बजे भोपाल हवाई अड्डे पहुंचेंगे।
पटना में डाक टिकट का करेंगे विमोचन
इसके बाद शाम 4:05 बजे बिहार संग्रहालय पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक संग्रहालय का दौरा करेंगे। शाम 5:15 बजे पटना हवाई अड्डे पहुंचकर 5:30 बजे ग्वालियर के लिए रवाना होंगे। उनका शाम 7:30 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पहुंचने का कार्यक्रम है।
मंत्री के साथ उनके निजी सचिव मयूर रतिलाल गोवेकर और अतिरिक्त निजी सचिव अंकुर वर्मा भी दौरे पर रहेंगे। ग्वालियर पहुंचने के बाद उनके आगामी कार्यक्रम की जानकारी अलग से जारी की जाएगी।




