जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद के 4 विद्यार्थियों का अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय में चयन, सभी को मिली 100% छात्रवृत्ति

0
10

drnewsindia.comविदिशा। जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद (विदिशा) के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों का चयन अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय के भोपाल परिसर में हुआ है। विशेष बात यह है कि चयनित सभी विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर से 100 प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित ब्रिज़ प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों के आवेदन पत्र भरवाए गए तथा उन्हें प्रवेश परीक्षा और चयन प्रक्रिया के लिए विशेष मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसी सुनियोजित तैयारी के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

चयनित विद्यार्थियों में क्रतिका साहू का चयन बीएससी ऑनर्स (बायोलॉजी), प्राची साहू का बीए ऑनर्स (अंग्रेजी), शुभ यादव का बीएससी ऑनर्स (बायोलॉजी) तथा संतोष भील का बीए ऑनर्स (इतिहास) पाठ्यक्रम के लिए भोपाल परिसर में हुआ है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक साबित होगी और उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व और शिक्षकों के मार्गदर्शन में प्राप्त यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को दर्शाती है। यह सफलता विद्यालय के लिए गर्व का विषय होने के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here