जस्व मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

0
3

राजस्व मंत्री ने ग्रामीणों से किया संवाद, सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

drnewsindia.com/सीहोर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत सीहोर विकासखंड के ग्राम महोडिया में जिला स्तरीय शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री करण सिंह वर्मा शामिल हुए। उन्होंने ग्रामवासियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सर्जना यादव  ने भी ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं और मांगों को सुना।

      इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन और प्रशासन को आमजन के और अधिक निकट लाना है। शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे तथा ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हो, इसी उद्देश्य से जिले के विभिन्न ग्रामों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण एवं शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका निराकरण कर आमजन को शीघ्र राहत प्रदान करें।

      राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक एवं जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासन की जनकल्याणकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे। ग्राम स्तर पर योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

शिविर में विभिन्न विभागों ने हितग्राहीमूलक योजनाओं के स्टॉल लगाकर दी जानकारी

      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविर में कृषि, उद्योग, पशुपालन, पंचायत, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाकर हितग्राहीमूलक योजनाओं की ग्रामवासियों को जानकारी दी। अधिकारियों ने योजनाओं के उद्देश्य, पात्रता एवं उनसे लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि पात्र हितग्राही योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें।

शासन की योजनाओं से बदली हितग्राहियों की जिंदगी, सुनाई बदलाव की कहानी 

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम महोडिया में आयोजित शिविर में हितग्राहियों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शासकीय योजनाओं से उन्हें आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनने में मदद मिली है और जीवन स्तर में सुधार आया है। हितग्राहियों ने योजनाओं का लाभ मिलने पर शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन योजनाओं ने उनके परिवारों को बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया है।
      शिविर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री नरेश मेवाड़ा,  जनपद अध्यक्ष श्रीमती नावडी बाई बारेला, एसडीएम श्री तन्‍मय वर्मा, जनपद सीईओ श्रीमती नमिता वघेल , श्री पंकज गुप्ता, श्री सूरसिंह बारेला  सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here