drnewsindia.com/विदिशा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद (जिला विदिशा) में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। कक्षा 6वीं में कुल 80 सीटों पर प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन करने वाला अभ्यर्थी विदिशा जिले का निवासी होना चाहिए। साथ ही छात्र-छात्रा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विदिशा जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। अभ्यर्थी ऑनलाईन माध्यम से https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर आवेदन भरे जा सकते है। वेबसाइट पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन भर सकते हैं। सभी अभिभावकों और पात्र विद्यार्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की गई है, ताकि वे प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकें।
महत्वपूर्ण जानकारी
- विद्यालय: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद (विदिशा)
- कक्षा: 6वीं (शैक्षणिक सत्र 2027-28)
- कुल सीटें: 80
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई 2026
- चयन परीक्षा की तिथि: 28 नवंबर 2026
- पात्रता: अभ्यर्थी विदिशा जिले का निवासी हो तथा सत्र 2026-27 में विदिशा जिले में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत हो।
- आवेदन माध्यम: ऑनलाइन




