drnewsindia.com / बुधनी। सीहोर पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में बुधनी पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 153 लीटर अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर की महिंद्रा थार कार जब्त की है।
मुखबिर की सूचना पर गडरिया नाला पर घेराबंदी
25 अगस्त को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भोपाल की तरफ से एक काले रंग की बिना नंबर वाली महिंद्रा थार में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने गडरिया नाला के पास नाकेबंदी की।
संदिग्ध थार चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पीछा कर शंकर मंदिर के पास वाहन को रोक लिया।

जब्ती और आरोपियों का विवरण
- गिरफ्तार आरोपी:
- शिवम हिंगोले (26 वर्ष), निवासी नर्मदापुरम
- विशाल जाटव (20 वर्ष), निवासी नर्मदापुरम
- बरामद शराब: 13 पेटी देशी शराब और 3 पेटी बीयर (कुल 153 लीटर, कीमत ₹62,080)
- जब्त वाहन: काले रंग की महिंद्रा थार (अनुमानित कीमत ₹14 लाख)
- कुल जब्ती: ₹14,62,080
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें बुधनी न्यायालय में पेश किया है।
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी उप निरीक्षक संदीप जाट, सउनि सुमेर सिंह, प्रआर अजय (329), प्रआर नरेंद्र (88), प्रआर दीपक (241), वरि.आर. सोनू चौहान (498), आरक्षक अनुज यादव, आरक्षक अनिरुद्ध (833) और आरक्षक लोकेश (850) का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




