Aaj Ka Rashifal आज का राशिफल 21 मार्च 2026: ग्रहों की चाल बताएगी आपका भविष्य, यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का भविष्यफल

0
2560

Kal Ka Rashifal 21 March 2026: आज 21 मार्च 2026 दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 01 बजकर 48 मिनट तक रहेगा, उपरांत चतुर्थी तिथि आरम्भ हो जाएगी. कल सूर्योदय कालीन ग्रहों की बात करें तो सूर्य के साथ शुक्र और शनि मीन राशि में रहेंगे. मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं. चंद्रमा मेष राशि में संचरण करेंगे. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं और केतु सिंह राशि में मौजूद रहेंगे. आइए जानते हैं, आज का इन ग्रहों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा.

राशिफल

मेचू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ


पॉजिटिव- भाग्योदय का समय है। किसी बदलाव की दिशा में काम आगे बढ़ेगा। परिवार से जुड़े किसी मुद्दे पर आपसी बातचीत के अच्छे नतीजे सामने आएंगे। विद्यार्थी अपना कोई प्रोजेक्ट पूरा करके गर्व महसूस करेंगे।
नेगेटिव- दूसरों की बातों पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें। आपका गुस्सा और जल्दबाजी कई बार आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। कुछ समय आत्ममंथन में भी लगाएं। इससे सही-गलत समझने की शक्ति बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- मौसम और प्रदूषण से अपना बचाव रखना जरूरी है। बुखार और बदन दर्द जैसी परेशानी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

वृषभ राशि ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

पॉजिटिव- आज का दिन सतर्कता से चलने का है। यही सावधानी आपको किसी परेशानी से बचाएगी। अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखें। अनुभवी लोगों का साथ आपको नई दिशा देगा। अध्यात्म में रुचि आपका स्वभाव और विनम्र बनाएगी।

नेगेटिव- गुस्से और जिद पर काबू रखें। भाई-बहनों के साथ किसी गलतफहमी से संबंधों में खटास आ सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या सुलझाएं। किसी भी गैरकानूनी काम में रुचि लेना आपको मुसीबत में डाल सकता है।

स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेगी। योग और मेडिटेशन को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मिथुन:(Gemini – का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पॉजिटिव- अपने निजी कामों को लेकर मन में उत्साह रहेगा। फाइनेंस से जुड़े काम समय पर पूरे हो जाएंगे। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। विदेश यात्रा के इच्छुक लोगों का परिवार के साथ कोई प्रोग्राम बन सकता है।

नेगेटिव- बहुत अधिक काम की वजह से स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। खुद को हल्का और खुश रखने के लिए कुछ समय रचनात्मक कामों में जरूर लगाएं। युवा वर्ग गलत आदतों और गलत संगति से दूर रहे, नहीं तो किसी उपलब्धि से हाथ धो बैठेंगे।

स्वास्थ्य- मौसम की वजह से गले में दर्द, खांसी और जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। लापरवाही बिल्कुल न करें और तुरंत इलाज लें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

कर्क:(Cancer – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। अच्छे अवसरों का लाभ उठाने के लिए एक्टिव रहें। नई जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी, जिससे आपकी नॉलेज और व्यक्तित्व दोनों में निखार आएगा। कहीं पैसा फंसा है, तो उसकी वसूली संभव है।

नेगेटिव- रिश्तेदारों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखें और छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज करें। गुस्से और आवेश पर काबू रखने से शांति बनी रहेगी। दिखावे की वजह से फिजूलखर्ची भी हो सकती है, इसलिए सावधान रहें।

स्वास्थ्य- कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या दोबारा उभर सकती है। लापरवाही न करें और डॉक्टर से सलाह लें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

पॉजिटिव- मित्रों और संबंधियों के साथ विचारों का आदान-प्रदान मन को प्रसन्न रखेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं के लिए शॉपिंग होगी और खर्च का ज्यादा असर महसूस नहीं होगा। दोपहर बाद कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो आपकी तरक्की में सहायक रहेगी।

नेगेटिव- घर की कोई अहम बात बाहर जा सकती है। इसका असर घर की व्यवस्था पर पड़ सकता है। नकारात्मक होने के बजाय हालात का सामना करें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें। शेयर मार्केट में बहुत सोच-समझकर निवेश करें।

स्वास्थ्य- बहुत अधिक व्यस्तता की वजह से थकान और नींद न आने की समस्या बढ़ सकती है। ध्यान और मेडिटेशन में समय देना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

कन्या(Virgo – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पॉजिटिव- आज किसी करीबी व्यक्ति के सहयोग से कोई रुका काम दोबारा शुरू हो सकता है। इससे आपका खोया हुआ आत्मविश्वास वापस आएगा। युवाओं को करियर से जुड़ी किसी चिंता का समाधान मिल सकता है।

नेगेटिव- अपने व्यवहार में लचीलापन रखें। दूसरों के निजी मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। बहुत अधिक प्रैक्टिकल होना भी संबंध बिगाड़ सकता है। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर व्यस्तता रहेगी। इस वजह से अपने काम टालने पड़ें, तो चिंता न करें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए योग और प्राणायाम पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

तुला (Libra – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पॉजिटिव- किसी करीबी संबंधी के आने जैसी शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई पारिवारिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। पास-पड़ोस में चल रहा विवाद सुलझने से संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

नेगेटिव- किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास कमजोर न पड़ने दें। धार्मिक काम के नाम पर कोई आपसे पैसे ऐंठ सकता है। फाइनेंस से जुड़ा कोई भी फैसला अनुभवी व्यक्ति की सलाह के बिना न करें।

स्वास्थ्य- थकान और प्रदूषण की वजह से सिरदर्द, ब्लड प्रेशर जैसी परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें और अपना ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 4

वृश्चिक तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। घर और व्यवसाय दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। अगर कोई पारिवारिक मामला उलझा है, तो आज उसका समाधान निकल सकता है।

नेगेटिव- अचानक कुछ ऐसे खर्च सामने आ सकते हैं, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। माता-पिता या उनके समान किसी व्यक्ति की सलाह को नजरअंदाज न करें। व्यर्थ की गतिविधियों में समय खराब करने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

स्वास्थ्य- तनाव और थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपना मनोबल मजबूत बनाए रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

धनु:(Sagittarius – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

पॉजिटिव- आज किसी भी काम के प्रति आपकी मेहनत और लगन आपको लक्ष्य तक जरूर पहुंचाएगी। आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिल सकता है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहेंगे। कोई समस्या हो, तो परिवार के साथ साझा करें, समाधान मिलेगा।

नेगेटिव- गुस्सा और लापरवाही जैसी कमियों में सुधार लाएं। किसी करीबी रिश्तेदार या मित्र से मतभेद हो सकते हैं। दूसरों की वजह से आर्थिक नुकसान की आशंका भी है।

स्वास्थ्य- अधिक काम की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। आराम करें और संतुलित खानपान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

मकर  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

पॉजिटिव- प्रसन्नता भरा दिन रहेगा। आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे किसी खास लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहेंगे। कोई नई मित्रता भी विकसित हो सकती है। घर के रखरखाव से जुड़ी योजना में परिवार का सहयोग मिलेगा।

नेगेटिव- किसी भी विपरीत स्थिति में आत्मबल मजबूत रखें। किसी अहम मुद्दे पर फैसला लेते समय घर के अनुभवी और वरिष्ठ लोगों की सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उच्च शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी अपने सीनियर के साथ संबंध खराब न करें।

स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। उनकी देखभाल करें और सही इलाज करवाएं। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ:गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पॉजिटिव- कुछ अनुभवी लोगों के साथ रहने से आपको सकारात्मक अनुभव और सीख मिलेगी। इससे मुश्किल समस्याओं का हल ढूंढने में मदद मिलेगी। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी काम को पूरा करने के लिए समय अच्छा है। घर की किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी हो सकती है।

नेगेटिव- कोई परेशानी आ सकती है, इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना ठीक रहेगा। आज किसी से कोई वादा न करें, क्योंकि निभाना कठिन हो सकता है। युवा वर्ग भविष्य को लेकर तनाव में रह सकता है, लेकिन यह समय प्रयास करने का है।

स्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रह सकती है। नियमित एक्सरसाइज और योग करते रहें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 3

मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

पॉजिटिव- दिन सुखद रहेगा। कुछ फायदेमंद मौके मिलेंगे, लेकिन उनका सही इस्तेमाल आपकी क्षमता पर निर्भर करेगा। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का मार्गदर्शन बना रहेगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा महसूस होगी। मित्रों से मुलाकात होगी।

नेगेटिव- आपके अपने ही कुछ लोग आपके बारे में आलोचनात्मक बातें फैला सकते हैं। गुस्से पर काबू रखें और शांत तरीके से काम लें, हालात जल्दी ठीक हो जाएंगे। बच्चों का मार्गदर्शन करना भी आपकी जिम्मेदारी है।

स्वास्थ्य- गिरने या वाहन से चोट लगने की आशंका है, इसलिए ज्यादा सावधानी रखें। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here