राशिफल 13 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

0
3225

ashifal, 13 May 2026 : आज 13 मई दिन है बुधवार और ग्रहों की स्थिति बताती है कि चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होगा। इस गोचर के दौरान चंद्रमा का सूर्य से द्वादश भाव में संचार करेंगे जिससे वरिष्ठ योग बनेगा। जबकि सूर्य के साथ बुध और मंगल मेष राशि में संचार करेंगे जिससे आज बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग का भी संयोग बना रहेगा। ऐसे में कल का दिन मेष, मिथुन, कन्या समेत कई राशियों के लिए लकी रहेगा।आइए विस्तार पूर्वक जानते हैं आज यानी 13 मई का राशिफल। 13 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और कुंभ राशि के जातको के लिए लाभदायक और शुभ रहेगा। सितारों की गणना से मालूम होता है कि चंद्रमा का गोचर आज दिन रात मीन राशि में उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होगा। ऐसे में आज चंद्रमा से दूसरे भाव में सूर्य का संचार होगा जिससे कल वरिष्ठ योग बनेगा। साथ ही आज सूर्य और बुध की युति रहने से बुधवार के दिन बुधादित्य बनेगा जबकि मंगल और सूर्य की भी युति रहने से आदित्य मंगल योग भी बनेगा। ऐसे में आइए  जानते हैं कि आज यानी 13 मई का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए देखें कल 13 मई का राशिफल।

मेष चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

पॉजिटिव- आज का दिन मनोरंजन और मन मुताबिक गतिविधियों में बीतेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपनी कार्यप्रणाली गुप्त रूप से रखने पर उम्मीद से बेहतर सफलता मिल सकती है। कहीं से कोई शुभ समाचार भी मिलेगा। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन में सुकून रहेगा।

नेगेटिव- समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं, क्योंकि गुस्सा और आवेश कुछ संबंध खराब कर सकते हैं। भाइयों के साथ संबंध मधुर बनाए रखने में आपके ही प्रयास जरूरी हैं। युवाओं को किसी प्रोजेक्ट में विफलता मिलने से तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य रखने से स्थिति संभल जाएगी।

स्वास्थ्य- वायु विकार और जोड़ों के दर्द से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है। बादी वाली और तली हुई चीजों का सेवन करने से बचें।

व्यवसाय- व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से काम पूरे होते जाएंगे। अगर आपको कोई नया काम शुरू करने की प्रेरणा मिल रही है, तो अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता उस पर लगा दें। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी जानकारी हर किसी के सामने जाहिर न करें, वरना कोई दूसरा उसका फायदा उठा सकता है।

भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

वृषभ राशि ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

पॉजिटिव- अपनी गलतियों को स्वीकारें और उनमें सुधार कर आगे बढ़ें। इससे दिनचर्या व्यवस्थित करने में सुविधा होगी। आपका कर्म प्रधान होना भाग्य को मजबूत कर रहा है। किसी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में योगदान देने से मन को खुशी मिलेगी। मान-सम्मान बढ़ेगा और आसपास के लोग आपकी कार्यशैली की सराहना करेंगे।

नेगेटिव- अपने मनपसंद काम में पूरी ऊर्जा से जुड़ने की आदत बनाएं। ध्यान रखें कि कोई खास व्यक्ति ही आपके भरोसे को चोट पहुंचा सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपके विशेष प्रयास जरूरी हैं। मौज-मस्ती में समय नष्ट न करें।

स्वास्थ्य- तनाव और थकान का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर दवाइयों के मामले में सतर्कता जरूरी है।

व्यवसाय- व्यवसायिक काम और नौकरी की जिम्मेदारियां आपको थका सकती हैं। कार्यस्थल पर प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों से सतर्क रहें। साझेदारी से जुड़े व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बनी हुई है। स्त्री वर्ग को अपने करियर से जुड़ी खास सफलता मिलने वाली है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।

भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

मिथुन:(Gemini – का, की, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा)

पॉजिटिव- कोई विवादित मामला आज बातचीत के माध्यम से सुलझ जाएगा। धन से जुड़ी गतिविधियां सकारात्मक बनी रहेंगी, जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। अपने रचनात्मक और रुचिपूर्ण कामों में कुछ समय बिताकर प्रसन्नता मिलेगी। परिवार में भी सहजता और सहयोग का माहौल रहेगा।

नेगेटिव- आज जोखिम वाले कामों में पैसा लगाना नुकसानदायक रह सकता है। ज्यादा कल्पनाएं करने के बजाय वास्तविक स्थिति का सामना करें और अपने लक्ष्य पर एकाग्र रहें। किसी भी तरह की उधारी करने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। जल्दबाजी में कोई आर्थिक फैसला न लें।

स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम के प्रभाव से बचने के लिए आयुर्वेदिक चीजों का उचित सेवन करें। थोड़ी-सी सावधानी आपको पूरी तरह स्वस्थ रखेगी।

व्यवसाय- आज कारोबार से जुड़े मामलों में दूसरों पर भरोसा करने के बजाय फैसले खुद लेने का प्रयास करें। किसी भी पार्टी के साथ व्यापारिक डील करते समय उचित आत्मविश्वास बनाए रखें। आय की स्थिति बेहतर रहेगी। सरकारी नौकरी में बातचीत करते समय सावधानी रखने की जरूरत है।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क:(Cancer – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

पॉजिटिव- अपनी योजनाओं को अमल में लाने का अनुकूल समय है। किसी खास व्यक्ति की वजह से शाम बहुत सुखद रहेगी। आज कुछ नई बातें सीखने और समझने में समय बीतेगा। खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन आय के साधन बढ़ने से परेशानी नहीं होगी। आत्मविश्वास और कामकाज में स्पष्टता बनी रहेगी।

नेगेटिव- आलस की वजह से आप कुछ महत्वपूर्ण काम नजरअंदाज कर सकते हैं और इससे नुकसान हो सकता है। समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें। आलोचना करने वालों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम पर फोकस रखें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन थोड़ी-सी भी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में लाभ की अपेक्षा मेहनत ज्यादा रहेगी, लेकिन निकट भविष्य में इसका बेहतरीन फायदा मिलेगा। अपने संपर्क सूत्रों को मजबूत करें, कोई बेहतर आर्डर मिलने की संभावना है। कानूनी दस्तावेजों को संभालकर रखें। किसी भी कागजी काम में लापरवाही न करें।

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 6

सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियां आपको व्यस्त रखेंगी। रुके हुए कामों को दोबारा गति देने का अनुकूल समय है। इसलिए पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रखें। अगर नया वाहन खरीदने की योजना है, तो उसे अमल में ला सकते हैं। परिवार और काम दोनों जगह आपकी सक्रियता बनी रहेगी।

नेगेटिव- अनावश्यक खर्च बढ़ेंगे, जिससे बजट को लेकर चिंता रह सकती है। विद्यार्थी और युवा वर्ग बेकार के हंसी-मजाक और मनोरंजन में समय नष्ट न करें। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह को अनदेखा करना नुकसानदायक रहेगा। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।

स्वास्थ्य- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करना बिल्कुल उचित नहीं है।

व्यवसाय- सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। साझेदारी के व्यवसाय में आज कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। नौकरीपेशा लोगों का उच्च अधिकारियों से किसी बात पर तनाव हो सकता है। गुस्से के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालें।

भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या(Virgo – टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

पॉजिटिव- कन्या राशि वालों के लिए लाभदायक समय चल रहा है। अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है, तो आज उसके वापस मिलने का अच्छा अवसर है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से पुराने मतभेद दूर होंगे और संबंधों में फिर मधुरता आएगी। इससे घर-परिवार में खुशी भरा माहौल रहेगा।

नेगेटिव- कोई यात्रा संबंधी कार्यक्रम बन रहा है, तो उसे स्थगित रखें, क्योंकि इसमें समय और पैसा व्यर्थ हो सकता है। ज्यादा गुस्सा आपके स्वास्थ्य और कामों में हानि का कारण बन सकता है। संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। युवाओं को अपना टैलेंट निखारने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे।

स्वास्थ्य- घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। गैस और बादी वाली चीजों का सेवन न करें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में नए आर्डर या अनुबंध मिलने से व्यस्तता रहेगी। वित्तीय मामलों में भी प्रगति होगी। प्रबंधन से जुड़े व्यवसाय में काम करने वालों को लक्ष्य हासिल करने में कुछ रुकावटें आएंगी। नौकरी से जुड़े कामों में अभी स्थिरता है, लेकिन जल्दी ही तरक्की के योग बनेंगे।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 9

तुला (Libra – रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी की परेशानी हल करने में आपका खास योगदान रहेगा। इससे आप तनाव मुक्त और आनंदित महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी से जुड़े किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार-विमर्श होगा, जो लाभदायक रहेगा। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसकी वसूली संभव है। दिन आर्थिक और पारिवारिक मामलों में राहत दे सकता है। नेगेटिव- अपनी व्यक्तिगत गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। खर्चों के साथ-साथ अपने बजट का भी ध्यान रखें, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। अगर आप व्यवस्थित होना चाहते हैं, तो आलस और सुस्ती छोड़नी होगी। समय का सही उपयोग करें।

स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेंगे। योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। जमीन-जायदाद से जुड़ी कोई भी सौदेबाजी करने से पहले दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। मीडिया और प्रिंटिंग से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। ऑफिस में कार्यभार ज्यादा रहेगा, लेकिन परिणाम भी अच्छे मिलेंगे।

भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू

पॉजिटिव- आज का दिन अधूरे कामों को पूरा करने के लिए बहुत अच्छा है। बदलाव से जुड़ी कोई गतिविधि सफल रहेगी, जिससे आपको तनाव से काफी राहत मिलेगी। किसी पारिवारिक सदस्य के लिए विवाह से जुड़ा रिश्ता आ सकता है। घर में नई व्यवस्था बनाने की कोशिश सफल रहेगी।

नेगेटिव- युवाओं को अपनी मेहनत का परिणाम पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों पर बिल्कुल भरोसा न करें, जो दोहरा व्यवहार रखते हों। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां भी लें। गंभीरता से काम करने का समय है।

स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की नियमित जांच जरूर करवाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करना उचित नहीं है। तुरंत इलाज लें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाना होगा। ऑनलाइन गतिविधियों के बजाय व्यक्तिगत रूप से अपनी पार्टियों से मिलना ज्यादा बेहतर रहेगा। इस समय किसी आर्डर के निरस्त होने की आशंका भी है। अ

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 4

धनु:(Sagittarius – ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

पॉजिटिव- आज दिन का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के रास्ते खोलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। सुकून पाने के लिए कुछ समय अपने मनपसंद कामों के लिए भी जरूर निकालें। आत्मविश्वास बनाए रखें।

नेगेटिव- कोई भी फैसला लेते समय असमंजस हो, तो घर के वरिष्ठ सदस्य की सलाह पर जरूर ध्यान दें। काल्पनिक बातों पर ध्यान न देकर वास्तविकता पर विश्वास रखें, वरना दूसरों की बातों में आकर बड़ा नुकसान हो सकता है। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें।

स्वास्थ्य- थकान और चिड़चिड़ापन हावी रह सकता है। मेडिटेशन और योग इसका उचित उपाय है।

व्यवसाय- प्रॉपर्टी से जुड़े काम में बेहतरीन डील फाइनल हो सकती है। आज किसी भी तरह की उधारी या लोन से जुड़ी गतिविधियां स्थगित रखना जरूरी है। व्यवसाय से जुड़ा कोई भी नया फैसला लेते समय आवेश और भावनाओं पर काबू रखें, इससे उलझन से बचेंगे।

भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 7

मकर  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

पॉजिटिव- लाभदायक समय है। अपने संपर्क सूत्रों को और मजबूत करें। कोई राजनीतिक उपलब्धि मिल सकती है, साथ ही आय में भी वृद्धि होगी। वरिष्ठ लोगों का सहयोग और स्नेह आप पर बना रहेगा। परिजनों के साथ डिनर आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मन में उत्साह और आत्मविश्वास रहेगा।

नेगेटिव- आय के साथ खर्च भी बने रहेंगे। अपने बजट का ध्यान जरूर रखें। ध्यान रहे कि थोड़ी-सी लापरवाही आपको लक्ष्य से भटका सकती है। इसलिए मन को संयमित रखें और झूठे दोस्तों से दूरी बनाकर रखें। अपने काम और योजनाओं को लेकर सतर्क रहें।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें। मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान दें।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बना रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। दूरदराज की पार्टियों से अपने संपर्क और मजबूत करें। ऑफिस में बॉस और अधिकारियों के साथ संबंध उचित और दोस्ताना बने रहें। इससे भविष्य में फायदा मिलेगा

भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

कुंभ:गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

पॉजिटिव- दिन की शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव और उठापटक रहेगी, लेकिन आप अपने व्यवहार और समझदारी से उसे सुलझा लेंगे। किसी संबंधी के साथ मनमुटाव चल रहा है, तो आपकी सूझबूझ से हल होने की संभावना है। दूसरों पर भरोसा करने के बजाय अपने फैसले को प्राथमिकता देना ज्यादा उचित रहेगा।

नेगेटिव- दूसरों के विवादित मामलों से खुद को दूर रखें, वरना आप भी प्रभावित हो सकते हैं। ज्यादा जिम्मेदारियां लेने और थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। हालांकि आपकी कार्यक्षमता में कोई कमी नहीं आएगी। खर्चों की स्थिति पहले जैसी ही बनी रहेगी।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी। आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे।

व्यवसाय- कारोबार में अपने क्षेत्र से जुड़ी भरपूर जानकारी हासिल करने की कोशिश करें। इससे विस्तार संबंधी योजनाओं को बल मिलेगा। किसी कर्मचारी की गलती की वजह से नुकसान होने की आशंका है।

भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 2

मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

पॉजिटिव- सामाजिक गतिविधियों के प्रति आपका रुझान रहेगा। आप अपनी कार्यप्रणाली से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। मित्रों या सहयोगियों से फोन पर कोई महत्वपूर्ण बातचीत फायदेमंद साबित होगी। आपको अपनी किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। आत्मविश्वास और सक्रियता बनी रहेगी।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि घर की कोई महत्वपूर्ण बात सार्वजनिक हो सकती है। इसका नकारात्मक असर घर की व्यवस्था पर पड़ेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों को स्थगित रखना उचित रहेगा। विद्यार्थी व्यर्थ की बातों की वजह से अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। निजी बातों को सीमित रखें।

स्वास्थ्य- एलर्जी की वजह से गला खराब रह सकता है। बुखार से भी परेशानी हो सकती है। सावधानी रखें और समय पर इलाज लें।

व्यवसाय- व्यवसाय में फायदेमंद स्थितियां बनी हुई हैं। कुछ बाहरी अनुबंध आपके काम को गति देंगे। कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने की भी जरूरत है। नौकरी में

भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 8

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here