केंद्रीय कृषि शिवराज सिंह चौहान की माता श्रीमती काशीबाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रही थीं अस्वस्थ

0
17

drnewsindia

भोपाल/सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की माता श्रीमती काशीबाई का शुक्रवार, 30 अक्टूबर को सुबह भोपाल स्थित एम्स में निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, श्रीमती काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके निवास 9-बी पर रखा जाएगा। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे।

इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा। सीहोर जिले के ग्राम जैत में शुक्रवार दोपहर 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

श्रीमती काशीबाई के निधन से चौहान परिवार में शोक की लहर है। उनके निधन का समाचार सामने आने के बाद क्षेत्र में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here