बकतरा के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, धान कटाई देखने गए थे शर्मा; शनिवार को गांव सौंठी में हुआ अंतिम संस्कार
श्यामपुर। श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। शुक्रवार शाम बकतरा के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी जान चली गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनारायण शर्मा बकतरा में चल रही धान कटाई का काम देखने गए थे। शुक्रवार शाम ढाबे पर भोजन करने के बाद वे पैदल ही हार्वेस्टर मशीन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे किनारे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में उनकी मौत हो गई।
शनिवार को स्वर्गीय शर्मा का अंतिम संस्कार उनके पैतृक ग्राम सौंठी में किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उनके निधन पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती, पूर्व सरपंच अरविंद चौहान, दोराहा ब्लॉक अध्यक्ष कलीम पठान, अहमदपुर ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुर्जर, ओमकार सिंह बना आछारोही और पूर्व सरपंच हृदयेश सिंह दांगी सहित कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।




