सलामतपुर में नकली खाद गिरोह का भंडाफोड़: इंदौर से गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े जा चुके

0
131

सलामतपुर | नकली खाद बेचने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई में सलामतपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गिरोह के एक सदस्य पराग जैन को इंदौर से गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 7 हो चुकी है

इंदौर से पकड़े गए आरोपी पराग जैन को रायसेन न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर सलामतपुर पुलिस को सौंपा गया है। आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।

थाना प्रभारी दिनेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि इससे पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी शाहिद, लईक और अज़ीज को भी दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान इन तीनों ने खुलासा किया कि उन्होंने नकली खाद कितने किसानों को बेची और भोपाल में खाद भरने का स्थान कहां था। पुलिस ने इन तीनों को साथ लेकर उस स्थान की तस्दीक भी की।

इन्हीं जानकारियों के आधार पर पराग जैन की गिरफ्तारी हुई, जो डीएपी की खाली बोरियों की सप्लाई करता था। शनिवार को शाहिद, लईक और अज़ीज की रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। इधर, पराग जैन से पूछताछ के लिए पुलिस की टीम इंदौर में डटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। इस पूरे मामले में कई जिलों से जुड़े तार सामने आ रहे हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि यह एक सुनियोजित अंतरजिला गिरोह है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here