सीहोर में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, घना कोहरा छाया

0
32

Drnewsindia.com / 18 दिसंबर 2025

सीहोर / जिले में गुरुवार को ठंड ने अपना असर और तेज कर दिया। जिले में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगातार कई दिनों से 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एस. तोमर के अनुसार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बर्फबारी हो रही है। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है, जहां उत्तर दिशा से चल रही सर्द हवाओं के चलते तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।


मावठे की संभावना, और बढ़ेगी ठंड

डॉ. तोमर ने बताया कि आने वाले दिनों में मावठे (शीतकालीन वर्षा) की संभावना बनी हुई है। यदि मावठा सक्रिय होता है तो जिले में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा।


घना कोहरा और शीतलहर का असर

सीहोर जिले में पिछले तीन दिनों से घना कोहरा छाया हुआ है। गुरुवार सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड का दौर जारी रह सकता है। लगातार चल रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here