झारखंड के स्कूल में बाढ़, 160 बच्चे फंसे पुलिस ने बचाय

0
125

DR NEWS INDIA

झारखंड/ झारखंड के जमशेदपुर में लव कुश आवासीय स्कूल में बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए। स्कूल में 162 बच्चे फंस गए। सोशल मीडिया से जानकारी मिलने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने बच्चों को बचाया।

उधर, उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर बादल फटने से निर्माणाधीन होटल में काम करने वाले 2 मजदूरों की मौत हो गई और 7 मजदूर लापता हैं। वहीं, बागेश्वर में सरयू नदी ने खतरे का निशान पार कर लिया है। अलकनंदा और सरस्वती भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।


झारखंड के जमशेदपुर में स्कूल में बाढ़ में फंसे बच्चों के रेस्क्यू की तस्वीरें। - Dainik Bhaskar
झारखंड के जमशेदपुर में स्कूल में बाढ़ में फंसे बच्चों के रेस्क्यू की तस्वीरें।

देश के ज्यादातर हिस्सों में मानसूनी बारिश जारी है। उत्तराखंड में शनिवार से भारी बारिश जारी है। यहां चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। यात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग और विकासनगर में ही रोकने के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here