पूर्व पीएम ओली बोले- गोलीबारी साजिशन हुई, जांच की मांग की

0
112

DRNEWSINDIA

काठमांडू | नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने 8 सितंबर को जेन-जी आंदोलन के दौरान हुई गोलीबारी को लेकर पहली बार बयान दिया। ओली ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का कोई आदेश नहीं दिया था

  • ओली ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण आंदोलन में घुसपैठियों ने हिंसा फैलाई, जिससे कई युवाओं की जान गई।
  • उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों पर चली गोलियां ऑटोमैटिक गन से चलीं, जो पुलिस के पास नहीं होती।
  • फेसबुक पोस्ट में ओली ने लिखा कि वे घटना के पीछे की साजिशों पर ज्यादा नहीं बोलना चाहते, समय खुद सच्चाई सामने ला देगा।
  • ओली ने संविधान दिवस पर संदेश में कहा कि नेपाल का संविधान उस समय लागू हुआ था जब देश सीमा नाकेबंदी और संप्रभुता पर हमलों जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा था।

जेन-जी आंदोलन की स्थिति

  • प्रदर्शन के दौरान 72 लोग मारे गए और 2100 घायल हुए। नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय ने 51 मौतें पुष्टि की हैं।
  • आंदोलन 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के विरोध में शुरू हुआ, और 8-9 सितंबर को उग्र रूप ले लिया।
  • ओली ने 9 सितंबर को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • इसके बाद उग्र प्रदर्शनकारियों ने सिंह दरबार सचिवालय, सुप्रीम कोर्ट और कई सरकारी इमारतों में आग लगा दी और नेपाल का नक्शा भी जला दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here