गांधी जयंती पर अशोकनगर महाविद्यालय में सत्यता और स्वदेशी अभियान का आयोजन

0
24

Drnewsindia.com

अशोकनगर / शासन के सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज (गुरुवार) गांधी जयंती के अवसर पर शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्यता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने और विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार के लिए रैली भी निकाली गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु राजेश ने परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मानव सेवा और देश सेवा के महत्व पर गांधीजी के विचारों से अवगत कराया।

इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रीना वसुनिया ने इस दौरान गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश की अर्थव्यवस्था और स्थानीय रोजगार को होने वाले लाभों के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम में ज्योति चन्देरिया और देविका जाटव ने रंगोली बनाई, जबकि राघव ने गांधीजी के अहिंसा विचारों पर अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को जीवन में सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के बाद जनमानस को जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने, विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करने, सत्य बोलने और अहिंसा का पालन करने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के स्टाफ में डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, डॉ. दीक्षा भट्ट, डॉ. जे.पी. अहिरवार, डॉ. रेखा शर्मा, जितेंद्र ओझा, डॉ. अनसिंह चौहान, मनोज सक्सेना, निहाल साध, अरविंद कौशिक, शिवशेवक चौधरी, डॉ. विशाल नरवरिया, डॉ. चंद्रशेखर जाटव, देवेंद्र बघेल सहित 85 विद्यार्थी शामिल हुए। अंत में अनुज रघुवंशी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here