आरएसएस शताब्दी वर्ष पर बोले अमित शाह – त्याग और समर्पण से संघ बना विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठ

0
121

Drnewsindia.com /नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संगठन की ऐतिहासिक यात्रा को नमन करते हुए इसे राष्ट्रसेवा और त्याग का अद्वितीय उदाहरण बताया।

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा – “विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन ‘राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ’ की शताब्दी वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। मां भारती की सेवा, सुरक्षा और संवेदना के लिए अपना सर्वस्व अर्पण कर देने वाले सभी साधकों को नमन करता हूं।” शाह ने स्वयं को गौरवान्वित स्वयंसेवक बताते हुए कहा कि संघ ने 100 वर्षों में शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी स्तर तक अनेक ऐसे व्यक्तित्व गढ़े, जिनका लक्ष्य राष्ट्रनिर्माण रहा।

उन्होंने कहा कि 1925 में नागपुर में विजयादशमी के दिन डॉ. हेडगेवार के नेतृत्व में शुरू हुआ संगठन आज दुनिया का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन बन चुका है। हैदराबाद मुक्ति संग्राम, आपातकाल का प्रतिकार, गोवा मुक्ति आंदोलन, धारा 370 का विरोध या फिर युद्धों में वीर सैनिकों की सहायता—हर दौर में स्वयंसेवकों ने त्याग और सेवा से राष्ट्र को नई ऊंचाई दी है। शाह ने संघ के योगदान को इतिहास में “स्वर्ण अक्षरों में अंकित यात्रा” बताया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी आरएसएस को शताब्दी वर्ष पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन ने युवाओं को जीवन का हर क्षण मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित करने की प्रेरणा दी है। नड्डा ने एक्स पर लिखा – “व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ 100 वर्षों तक मां भारती की सेवा करने वाले असंख्य स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई। यह संगठन समाज में राष्ट्रीय विचारों का प्रसार कर समर्थ और अखंड भारत के निर्माण में प्रेरणा का केंद्र बना है।”

दोनों नेताओं ने संघ के योगदान को राष्ट्रगौरव और आत्मसम्मान से जोड़ते हुए कहा कि शताब्दी की यह यात्रा देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगी।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here