सीहोर के चंदेरी में किसानों ने मनाई अनोखी ‘किसान दीपावली’, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कहा धन्यवाद

0
112

Drnewsindia.com

सीहोर (म.प्र.) / सीहोर जिले के चंदेरी गांव में इस बार किसानों ने दीपावली का पर्व एक अनोखे अंदाज़ में मनाया। उन्होंने जलते दीपों से ‘किसान दीपावली’ की आकृति बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रति आभार जताया।

समाजसेवी एम.एस. मेवाड़ा के नेतृत्व में एकत्रित हुए किसानों ने बताया कि इस वर्ष सोयाबीन की फसल प्राकृतिक आपदा के कारण खराब हो गई थी। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा राहत राशि प्रदान किए जाने से उन्हें आर्थिक राहत मिली, जिसके प्रति उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मेवाड़ा ने कहा कि राहत राशि ने किसानों के घरों में फिर से उम्मीद की रोशनी जलाई है। किसानों ने दीपों की आकृति बनाकर माता लक्ष्मी के चरणों में समर्पित की और रबी सीजन की फसलों में भरपूर पैदावार की प्रार्थना की।

किसानों ने कहा कि उनकी यह ‘किसान दीपावली’ केवल उत्सव नहीं, बल्कि सरकार की किसान-हितैषी नीतियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले समय में वे और मेहनत से खेती करेंगे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।

अंत में सभी किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा सभी देशवासियों की समृद्धि और फसलों की सुरक्षा की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here