भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम आगमन पर दोराहा–श्यामपुर में जोरदार स्वागत

0
35

Drnewsindia.com/दोराहा/श्यामपुर। भाजपा युवा मोर्चा के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के प्रथम आगमन पर दोराहा और श्यामपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बुधवार को जब टेलर भोपाल से शाजापुर की ओर जा रहे थे, तब मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगे, फूलमालाओं और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया।

दोराहा जोड़ पर हुआ भव्य स्वागत

दोराहा जोड़ पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीष सोलंकी, सुरेंद्र राजपूत, सरपंच पर्वत सिंह मीणा, सरपंच कमल सिंह लोधी, बदामीपाल, अभिषेक तिवारी, मोनू यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। स्वागत स्थल पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

काका ढाबा पर कार्यकर्ताओं का उत्साह

काका ढाबा पर पहुंचे टेलर का स्थानीय युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया। दिनेश पाटीदार,अंकित पाटीदार, राकेश पटेल,सुनील पाटीदार,सियाराम पटेल,देवेंद्र पाटीदार,देवेंद्र बैरागी,कपिल पाटीदार,दीपक पाटीदार,संजय पाटीदार,संदीप पाटिल,रवि पटेल,अमन पाटीदार,नीरज पाटीदार,अंशुल पाटीदार,शैलेंद्र पाटीदार,पवन पाटीदार,कैलाश कुशवाह,अरुण पाटीदार,राम तोमर ओर समस्त मित्र मंडली ग्राम झरखेड़ा सहित अनेक युवा मोर्चा कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे और फूलमालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

श्यामपुर बस स्टैंड पर लगा स्वागत का जमावड़ा

श्यामपुर बस स्टैंड पर युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ जमा रही। इस दौरान युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरीश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता रामस्वरूप मालवीय, गोपाल मीणा, पूर्व सरपंच राकेश मीणा, नवदीप श्रीवास्तव, संजय पाटीदार, मुकेश शाक्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने इस स्वागत को प्रदेश नेतृत्व में युवाओं के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक बताया।

कार्यकर्ताओं में खुशी, नेतृत्व का जताया आभार

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने श्याम टेलर को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।

टेलर का संबोधन — युवाओं को नए अवसर

अपने संबोधन में श्याम टेलर ने कहा कि संगठन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और उन्हें मुख्यधारा में जोड़ना उनका प्रमुख लक्ष्य रहेगा। उन्होंने कहा कि दोराहा और श्यामपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत उनके लिए यादगार है।
टेलर ने विश्वास दिलाया कि युवा मोर्चा को वे नई ऊर्जा, जोश और नेतृत्व क्षमता के साथ और मजबूत बनाएंगे।


पूरे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का जोश, उत्साह और सम्मान स्पष्ट रूप से नजर आया। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन को क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने युवा शक्ति के उत्सव के रूप में मनाया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here