
Drnewsindia.com | श्यामपुर/दोराहा ब्लॉक कांग्रेस ने मंगलवार देर रात मध्य प्रदेश में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी। इस सूची में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्षों की घोषणा की गई है। नियुक्तियों की खबर सामने आते ही जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

जारी सूची के अनुसार दोराहा ब्लॉक से कलीम पठान को एक बार फिर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्यामपुर ब्लॉक में रामनायण शर्मा को पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है।
इसके अलावा अहमदपुर ब्लॉक की कमान युवा नेता को सौंपी गई है, जहां पवन गुर्जर बनखेड़ा को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा के बाद क्षेत्र में कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। कई स्थानों पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां दी गईं और संगठन के प्रति भरोसा जताया गया।

दोराहा में कलीम पठान के पुनः ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें हार-फूल माला पहनाकर स्वागत किया। वहीं अहमदपुर में पवन गुर्जर बनखेड़ा के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर युवाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई।
पार्टी नेताओं का कहना है कि नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस को इसका सीधा लाभ मिलेगा।



