Drnewsindia.com / श्यामपुर
सीहोर जिला मीना समाज सेवा संगठन द्वारा आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार को लेकर गुरुवार को श्यामपुर–अहमदपुर क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने बैरागढ़ खुमान, बमुलिया, हिगोनी एवं सांकला सहित कई गांवों का दौरा कर समाज के युवाओं और वरिष्ठजनों से संवाद किया।

जनसंपर्क अभियान के तहत ग्राम सांकला में मीना समाज सेवा संगठन के जिला महामंत्री विजय सिंह मीना के निज निवास पर स्वजातीय बंधुओं के साथ सामूहिक भोजन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की एकजुटता और आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल मीणा, मीना समाज युवा अध्यक्ष विष्णु मीणा, जिला महामंत्री अमर सिंह मीणा, बाला प्रसाद मीणा, राकेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष परमानंद मीणा एवं जिलाध्यक्ष लखन लाल मीणा उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में शाजापुर जिले से मीना समाज सेवा संगठन के जिला अध्यक्ष सर्जन सिंह मीणा भी शामिल हुए।
जनसंपर्क के दौरान सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं से मुलाकात कर 4 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर परमानंद मीणा, महेंद्र मीणा, सरपंच ब्रज मीणा, सरपंच बाला प्रसाद मीणा, गोपाल मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकता और सहभागिता से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक रूप से सफल होगा।




