कादाराबाद में मीना समाज सेवा संगठन के कार्यक्रम को लेकर प्रचार-प्रसार तेज

0
37

Drnewsindia.com/श्यामपुर/सीहोर।
मीना समाज सेवा संगठन द्वारा आगामी 4 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर श्यामपुर क्षेत्र में जोरदार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में सीहोर जिला मीना समाज सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने गत दिवस श्यामपुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों का दौरा किया।

इस दौरान संगठन की टीम ने कादाराबाद गांव पहुंचकर समाज के युवा साथियों एवं वरिष्ठजनों से संपर्क किया और सभी स्वजातीय बंधुओं से आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

ग्राम कादाराबाद में आयोजित जनसंपर्क अभियान में जिला अध्यक्ष घनश्याम पटेल मीणा, मीना समाज युवा अध्यक्ष विष्णु मीणा, जिला महामंत्री राकेश मीणा, जिला उपाध्यक्ष परमानंद मीणा, जिला उपाध्यक्ष लखन लाल मीणा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों स्वजातीय बंधुओं से मुलाकात की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समाज में एकजुटता और सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।

जनसंपर्क के दौरान परमानंद मीणा, गोपाल मीणा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here