बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में विहिप–बजरंग दल का प्रदर्शन

0
23

Drnewsindia

नटेरन (विदिशा)।विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड नटेरन द्वारा बांग्लादेश में हिन्दू समाज और मंदिरों पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड मंत्री अंकेश यादव ने कहा कि बांग्लादेश सहित अन्य देशों में हिन्दुओं पर हो रहे हमले अत्यंत निंदनीय हैं। यदि हिन्दू समाज और धार्मिक स्थलों पर हो रहे अत्याचार शीघ्र बंद नहीं हुए, तो विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि वह इस विषय पर कड़ा रुख अपनाते हुए पीड़ित हिन्दुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे।


प्रदर्शन में जिला मठ-मंदिर प्रमुख लाला राम मीणा, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख सतीश यादव, प्रखंड अध्यक्ष रामकरण मीणा, प्रखंड मंत्री अंकेश यादव, प्रखंड संयोजक विशाल यादव सहित जीवन मीणा, सुमित रघुवंशी, शिवांश चौकसे, अंकित कुशवाह एवं अन्य अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया और कहा कि हिन्दू समाज अब अन्याय के विरुद्ध संगठित होकर आवाज उठाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here