बनारस से बड़नगर जा रही सेवा संकल्प यात्रा का श्यामपुर में स्वागत

0
2

श्यामपुर। बनारस से बड़नगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा रविवार को भोपाल से होते हुए सीहोर जिले की श्यामपुर तहसील पहुंची। श्यामपुर स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष विद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएस बघेल और यात्रा प्रभारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद अतिथियों और उपस्थित लोगों ने विद्यालय परिसर में पौधे रोपे। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

आयोजन में एसडीएम तन्मय वर्मा, जिला पंचायत सीईओ, तहसीलदार सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। भाजपा नेता हरीश चौधरी, युवा नेता कृपाल सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। यात्रा के श्यामपुर पहुंचने पर स्थानीय स्तर पर लोगों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here