लखनऊ में पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का किया उद्घाटन

0
32
पीएम मोदी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का लोकार्पण किया। म्यूजियम का भी उद्घाटन किया

बोले– पहले एक परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को मिल रहा सम्मान

यूपी 21वीं सदी के भारत में नई पहचान बना रहा: प्रधानमंत्री

Drnewsindia.com/लखनऊ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाओं का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि पहले देश में सिर्फ एक परिवार का ही महिमामंडन होता था, लेकिन आज हर महापुरुष और हर विभूति को सम्मान मिल रहा है।


हले एक ही परिवार का गौरवगान होता था

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि
“पहले एक ही परिवार की मूर्तियां लगती थीं, आज हर विभूति को सम्मान दिया जा रहा है। भाजपा ने हर उस व्यक्ति को सम्मान देने का काम किया है, जिसने देश के लिए योगदान दिया है।”

उन्होंने कहा कि आज दिल्ली के कर्तव्य पथ पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा स्थापित है। अंडमान-निकोबार में जहां नेताजी ने तिरंगा फहराया था, वहां भी उनकी प्रतिमा है।
पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की विरासत को मिटाने के प्रयास हुए, लेकिन भाजपा ने उनकी विरासत को बचाया और आगे बढ़ाया।


65 एकड़ में बना राष्ट्र प्रेरणा स्थल

राष्ट्र प्रेरणा स्थल का निर्माण 65 एकड़ क्षेत्र में 230 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। यहां स्थापित

  • दीनदयाल उपाध्याय
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  • अटल बिहारी वाजपेयी

तीनों की प्रतिमाएं 65-65 फीट ऊंची हैं और प्रत्येक का वजन करीब 42 टन है। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2022 में शुरू हुआ था।


भाजपा सभी का सम्मान करना सिखाती है

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने भाजपा को राजनीतिक रूप से अछूत बनाने की कोशिश की। भाजपा का संस्कार सभी का सम्मान करना सिखाता है।
उन्होंने कहा कि नरसीम्हा राव और प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया। उनकी सरकार ने मुलायम सिंह यादव और तरुण गोगोई को भी राष्ट्रीय सम्मान दिए।


यूपी विकास और पर्यटन का नया केंद्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का सबसे ज्यादा लाभ उत्तर प्रदेश को मिल रहा है।
“यूपी आज विकास के लिए जाना जा रहा है। अयोध्या में राम मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और राष्ट्र प्रेरणा स्थल जैसे स्थान यूपी की नई पहचान बन रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे यूपी से सांसद हैं और यहां के मेहनतकश लोग देश का नया भविष्य लिख रहे हैं।


परिवारवाद ने राजनीतिक छुआछूत को जन्म दिया

पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद की राजनीति असुरक्षा से घिरी होती है।
“इसी सोच ने देश में राजनीतिक छुआछूत को जन्म दिया। कई प्रधानमंत्रियों के योगदान को नजरअंदाज किया गया, लेकिन आज दिल्ली में पीएम संग्रहालय में सभी प्रधानमंत्रियों को सम्मान दिया जा रहा है।”

उन्होंने सरदार पटेल, बिरसा मुंडा, महाराज सुहेलदेव और निषादराज को सम्मान देने का भी उल्लेख किया।


32 मिनट का भाषण, लगाए गए नारे

#ने करीब 32 मिनट तक संबोधन दिया। भाषण के अंत में उन्होंने

  • दीनदयाल उपाध्याय
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी
  • अटल बिहारी वाजपेयी

के नारे लगवाए और अंत में वंदे भारत के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here