Drnewsindia
सीहोर | माननीय कलेक्टर महोदय श्री बालागुरू के जी के निर्देशानुसार सीहोर जिले में ”माननीय प्रधानमंत्री जी की पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन योजना” में सीहोर जिले में लाभान्वित बाल हितग्राहियों से महिला एवं बाल विकास विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा निरन्तर फॉलोअप किया जा रहा है, एवं बच्चों से मुलाकात कर उनकी पढ़ाई एवं स्वास्थ्य लाभ संबंधी जानकारी निरन्तर प्राप्त की जा रही है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 30/12/2025 को इछावर विकासखंड अंतर्गत लाभान्वित बच्चों से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार खरे एवं बाल संरक्षण अधिकारी श्री अनिल पोलाया, द्वारा बच्चों के निवास स्थल पर उनके घर पहुंच कर मुलाकात की गई, एवं बच्चों की पढ़ाई स्वास्थ्य लाभ संबंधी एवं आस—पडोस से बच्चे के बारे में बातचीत की गई एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संबंधित पर्यवेक्षक श्रीमती प्रीति गुदाया बच्चें से जानकारी ली गई, एवं बच्चों को पढाई से संबंधी उपहार सामग्री भेंट की गई।
पीएम केयर योजना अंतर्गत ऐसे बाल हितग्राही जिनके माता—पिता दोनों की मृत्यु कोविड—19 से हो गई है या दोनो में से किसी एक की पूर्व में मृत्यु हो गई थी एवं जीवित एकल अभिभावक की कोविड—19 से मृत्यु हो गई है, ऐसे हितग्राही योजना अंतर्गत पात्र है, जिन्हें योजना के प्रावधान अनुसार 10—10 लाख रुपये की सहायता राशि बच्चों के डाकघर में खोले गए बैंक खाते में जमा कराई गई है, जो कि बच्चे की आयु 23 वर्ष पूर्ण होने पर बच्चे को प्राप्त होगी। लाभान्वित बच्चों में से ऐसे बच्चे जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है उनको स्पॉन्सरशिप के माध्यम से 4000 रुपये प्रतिमाह दिया जा रहा है, जबकि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हितग्राही को डाकघर के माध्यम से 5500 रुपये प्रतिमाह स्टायफंड प्राप्त हो रहा है एवं योजना अंतर्गत लाभान्वित सभी बच्चों के आयुष्मान कार्ड बनाऐ गऐ है जिसमें 5 लाख रुपये तक की राशि का मुफ्त इलाज स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो रहा है।

इछावर विकासखंड अंतर्गत लाभान्वित बालिका बीबीए 3 rd ईयर की पढ़ाई कर रही है, एवं बालिका को डाकघर के माध्यम से 5500 रुपए प्रतिमाह प्राप्त हो रहा है, एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो रहा है, बालिका अपने घर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री ज्ञानेश कुमार खरे जी आने पर बहुत खुश हुई एवं माननीय कलेक्टर महोदय एवं प्रधानमंत्री जी का इस योजना में लाभ दिये जाने पर खुशी जाहिर करते हुए, बालिका द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को बहुत- बहुत धन्यवाद किया जा रहा है।




