लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड की बैठक, जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनीं शिकायतें

0
31

Drnewsindia

सीहोर | 30 दिसंबर 2025
जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर प्रशासन सक्रिय नजर आया। कलेक्टर एवं जिला स्तरीय लघु उद्योग संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योगों (MSME) के समग्र विकास पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी, सड़क, बिजली और मोबाइल नेटवर्क जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि MSME उद्योग रोजगार सृजन में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करें। बैठक में मध्यप्रदेश MSME विकास नीति, नए उद्योगों को प्रोत्साहन और संचालित इकाइयों की समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

इसी दिन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने जिलेभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। भूमि विवाद, नामांतरण, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, आर्थिक सहायता सहित विभिन्न मामलों पर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले को औद्योगिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से सशक्त बनाने के लिए नियमित समीक्षा जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here