बांग्लादेश में 12 दिन में तीसरी हिंदू हत्या, फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड की गोली मारकर हत्या

0
20

Drnewsindia

ढाका।बांग्लादेश के मैमनसिंह जिले में एक कपड़ा फैक्ट्री के अंदर हिंदू कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 42 वर्षीय बजेंद्र बिस्वास के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में तैनात थे। आरोपी नोमान मिया (29) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों फैक्ट्री में ड्यूटी पर थे। बातचीत के दौरान नोमान ने बजेंद्र पर शॉटगन तानी और गोली बजेंद्र की बायीं जांघ में लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना पिछले 12 दिनों में हिंदू समुदाय की तीसरी हत्या बताई जा रही है।

इससे पहले 24 दिसंबर को राजबाड़ी जिले के होसेनडांगा गांव में 29 वर्षीय अमृत मंडल उर्फ सम्राट की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या की थी। 18 दिसंबर को ढाका के पास दीपू चंद्र दास को भीड़ ने मारकर पेड़ पर लटका दिया और जलाया। जांच में यह सामने आया कि सोशल मीडिया पर ईशनिंदा के झूठे आरोपों के कोई प्रमाण नहीं मिले।

दीपू दास की हत्या के समय बांग्लादेश में पहले से हिंसा भड़क चुकी थी, जो 32 वर्षीय स्टूडेंट लीडर उस्मान हादी की मौत के बाद बढ़ी थी। हादी का अगस्त 2024 में छात्र आंदोलन के दौरान गोली मारकर किया गया था, और उनकी मौत से राजधानी ढाका और अन्य शहरों में आगजनी और तोड़फोड़ हुई थी।

रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने बताया कि अब तक किसी भी पोस्ट या टिप्पणी से धार्मिक भावनाओं को भड़काने का प्रमाण नहीं मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here