जापान में बर्फीले मौसम में बड़ा हादसा: 60 से ज्यादा गाड़ियां टकराईं, 2 की मौत, 26 घायल

0
28

Drnewsindia

टोक्यो।जापान के गुन्मा प्रान्त के मिनाकामी कस्बे में शुक्रवार देर रात बर्फीले मौसम और कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, पहले दो ट्रक आपस में टकराए और इसके बाद एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रही 60 से ज्यादा गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं।

हादसे में 77 साल की बुजुर्ग महिला समेत 2 लोगों की मौत हुई, जबकि 26 लोग घायल हुए। कई गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं और एक दर्जन से अधिक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए। घायलों में से पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

दमकल कर्मियों को आग बुझाने में लगभग 7 घंटे लगे। पुलिस और आपातकर्मियों ने मलबा हटाने और सड़क की सफाई का काम शुरू कर दिया है। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्से अभी भी बंद हैं।

हादसे के समय जापान में साल के अंत और नए साल की छुट्टियों के चलते भारी ट्रैफिक था। अधिकारियों ने आगाह किया था कि भारी बर्फबारी के दौरान यात्रा जोखिम भरी हो सकती है, लेकिन लोग बाहर निकल गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here