भेरूंदा में शिवराज ने खेल गतिविधियों में लिया हिस्सा, बोले– मैदानों का होगा आधुनिकीकरण

0
25
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (मंगलवार) अपने लोकसभा क्षेत्र सीहोर के भेरूंदा का दौरा किया

Drnewsindia / सीहोर | केंद्रीय कृषि मंत्री एवं सीहोर लोकसभा सांसद शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र के भेरूंदा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खेल स्टेडियम में आयोजित खेल गतिविधियों में भाग लिया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने युवाओं के लिए खेल विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।

भेरूंदा के खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए तीन संकल्प दोहराए। उन्होंने कहा कि अब खेलों के विकास में फंड की कोई कमी आड़े नहीं आएगी और सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक खेल सुविधाएं

शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि खेल मैदानों का आधुनिकीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहरों में उपलब्ध खेल सुविधाएं अब भेरूंदा, रेहटी, बुधनी, शाहगंज सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब सिर्फ खेलना ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की निगरानी में प्रतिभाओं को निखारा जाएगा। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग कक्षाओं की व्यवस्था भी की जाएगी।

खेलों से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि “खेलोगे कूदोगे तो होगे खराब” जैसी पुरानी सोच अब बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनके माध्यम से रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे

इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कृषि मंत्रालय के तहत किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विश्वास जताया कि भेरूंदा और आसपास के क्षेत्रों के खिलाड़ी आने वाले समय में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here