कांग्रेस बैठक से गैरहाजिर रहे शशि थरूर, केरल में पीएम मोदी के साथ दिखे मंच साझा करते

0
18

drnewsindia/नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।
कांग्रेस सांसद शशि थरूर शुक्रवार को केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दिल्ली में बुलाई गई पार्टी हाईकमान की अहम बैठक में शामिल नहीं हुए। उनकी गैरमौजूदगी उस समय चर्चा का विषय बन गई, जब उसी दिन वह केरल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कार्यक्रम में मौजूद नजर आए।

कांग्रेस हाईकमान ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तय करने के उद्देश्य से दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में केरल कांग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हुए, लेकिन तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर इसमें नहीं पहुंचे।

इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केरल के दौरे पर थे। तिरुवनंतपुरम में उन्होंने विशाल रोड शो किया और कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान शशि थरूर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और पीएम मोदी के साथ मंच साझा करते दिखाई दिए।

शशि थरूर की कांग्रेस बैठक से दूरी और पीएम मोदी के कार्यक्रम में उपस्थिति को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केरल चुनाव से पहले शशि थरूर की गतिविधियों पर सभी दलों की नजर बनी हुई है, क्योंकि राज्य की राजनीति में उनका प्रभाव और लोकप्रियता अहम मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here