मैच की वर्तमान स्थिति (लाइव अपडेट्स)

0
16

drnewsindia

न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआती लड़खराहट के बाद 25 ओवर में 7 विकेट पर 72 रन बना लिए हैं. फिलहाल कैलम सैमसन और सेल्विन संजय क्रीज पर टिके हुए हैं.

न्यूजीलैंड का विकेट पतन

  • जैकब कॉटर (23 रन): मोहम्मद इनान की गेंद पर अभिज्ञान कुंडू द्वारा कैच आउट हुए.
  • जसकरन संधू (18 रन): कनिष्क चौहान की गेंद पर खिलन पटेल ने कैच लपका.
  • स्नेहित रेड्डी (10 रन): खिलन पटेल ने उन्हें विकेटकीपर कुंडू के हाथों स्टंप कराया.
  • मध्यक्रम की विफलता: आरएस अंबरीश ने घातक गेंदबाजी करते हुए मार्को विलियम एल्पे (1), कप्तान टॉम जोन्स (2) और ह्यूगो बोग (4) को पवेलियन भेजा.
  • आर्यन मान (5 रन): हेनिल पटेल ने उन्हें LBW आउट किया.

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत (India U-19)न्यूजीलैंड (New Zealand U-19)
आयुष म्हात्रे (कप्तान)टॉम जोन्स (कप्तान)
वैभव सूर्यवंशीआर्यन मान
एरोन जॉर्जह्यूगो बोग
विहान मल्होत्रास्नेहित रेड्डी
वेदांत त्रिवेदीमार्को विलियम एल्पे (विकेटकीपर)
अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर)जैकब कॉटर
आरएस अंबरीशजसकरन संधू
कनिष्क चौहानकैलम सैमसन
मोहम्मद इनानफ्लिन मोरे
हेनिल पटेलसेल्विन संजय
खिलन पटेलमेसन क्लार्क

⚡ नई प्लेइंग कंडीशंस (37 ओवर मैच)

बारिश के कारण खेल में देरी होने पर अंपायर्स ने नियमों में बदलाव किया है:

  • पावरप्ले: पहला (1-8 ओवर), दूसरा (9-30 ओवर) और तीसरा (31-37 ओवर).
  • गेंदबाजी सीमा: 2 गेंदबाज अधिकतम 8-8 ओवर फेंक सकते हैं, जबकि अन्य 3 गेंदबाज 7-7 ओवर डाल सकेंगे.

आंकड़ों में भारत का दबदबा

अंडर-19 स्तर पर दोनों देशों के बीच अब तक 20 मुकाबले हुए हैं, जिनमें से भारत ने 17 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि न्यूजीलैंड केवल 3 मैच जीत सका है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here