सिख दंपती का वायरल वीडियो: तलाक नहीं, ये है ग्वालियर के थाने में बच्चे की कस्टडी की असली कहानी

0
4

drnewsindia.com

जालंधर/ग्वालियर: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक हृदयविदारक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा अपने पिता से अलग होकर मां की गोद में जाने पर बुरी तरह रोता और छटपटाता दिख रहा है। इंटरनेट पर इस वीडियो को ‘सिख दंपती के तलाक’ और ‘पिता की बेबसी’ के नाम से फैलाया जा रहा है।

वायरल वीडियो में क्या है?

33 सेकंड के इस वीडियो में एक पिता अपने बच्चे को गोद में लिए खड़ा है। जैसे ही मां बच्चे को लेने के लिए हाथ आगे बढ़ाती है, बच्चा डरकर पिता की गर्दन से चिपक जाता है। मां द्वारा जबरन गोद में लिए जाने पर भी बच्चा रोता रहता है। वीडियो के बैकग्राउंड में पुलिसकर्मी भी इस भावुक दृश्य को देख दुखी नजर आ रहे हैं।

पत्नी के गंभीर आरोप: ‘जमीन और बड़ी गाड़ी के लिए बेल्ट से पीटा’

पीड़िता सोमप्रीत कौर ने अपने पति गुरलाल सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं:

  • दहेज का मुकाबला: सोमप्रीत के अनुसार, शादी में उसके पिता ने स्विफ्ट गाड़ी दी थी, लेकिन जब छोटी बहन की शादी में पिता ने स्कॉर्पियो दी, तो पति ने मारपीट शुरू कर दी।
  • जमीन की मांग: पति बार-बार दबाव बना रहा था कि सोमप्रीत अपने पिता की 20 बीघा जमीन उसके नाम करवा दे।
  • शातिर तरीके से पिटाई: पीड़िता का आरोप है कि पति घर के CCTV कैमरे बंद करके उसे बेल्ट से पीटता था ताकि कोई सबूत न रहे।

पति का पक्ष: ‘पत्नी अनजान व्यक्ति से बात करती थी’

वहीं, पति गुरलाल सिंह ने इन आरोपों को नकारा है। उसका कहना है:

  • पत्नी छिप-छिपकर किसी गैर-मर्द से फोन पर बात करती थी।
  • बच्चा मां के पास इसलिए नहीं जाना चाहता था क्योंकि मां उसे अक्सर पीटती थी।
  • तलाक की बात गलत: गुरलाल ने स्पष्ट किया कि उनका तलाक नहीं हुआ है और वह अभी भी समझौता करके पत्नी को वापस घर लाना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here