सीहोर: घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर प्रशासन का शिकंजा; बुधनी में 12 सिलेंडर जब्त

0
3

drnewsindia.com

सीहोर | 16 मार्च, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. के सख्त निर्देशों के बाद जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को विभिन्न होटलों और प्रतिष्ठानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त किए हैं।

बुधनी में औचक निरीक्षण: 7 प्रतिष्ठानों पर गिरी गाज

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बुधनी क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान 7 दुकानों और व्यावसायिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया, जहाँ घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए किया जा रहा था। टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए और संबंधितों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू की।

इन अधिकारियों के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री प्रकाश यादव, सुश्री मृगी अग्रवाल एवं खाद्य विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जिले में पर्याप्त है गैस का स्टॉक

जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती रेशमा भामोर ने आम नागरिकों को आश्वस्त करते हुए बताया कि जिले में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है।

  • पर्याप्त आपूर्ति: जिले में एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
  • निरंतर मॉनिटरिंग: गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर विभाग की पैनी नजर है ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here