डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में भव्य आयोजन

0
3

drnewsindia.com/ vidisha

पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, शमशाबाद (जिला विदिशा, मध्य प्रदेश) में भारत रत्न, महान समाज सुधारक,कानून विद, प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री एवं मानवतावादी, भारतीय संविधान के शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई।

इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने डॉ. अंबेडकर के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों को प्रस्तुत करते हुए कविता, नुक्कड़ नाटक, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समारोह को अत्यंत प्रभावशाली बना दिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समानता और न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा सामाजिक समरसता पर आधारित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के सीसीए प्रभारी एवं पीजीटी (अंग्रेजी) श्री मनोज वर्मा के अनुसार, संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य श्री जितेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here