अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज कल्याण समिति ने संपन्न कराया आदर्श विवाह; वर-वधू को दिया आशीर्वाद

0
21

drnewsindia.com

सीहोर। जिला सीहोर में सामाजिक सरोकारों और सेवा कार्यों में अग्रणी ‘अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज कल्याण समिति’ के तत्वाधान में आज, शुक्रवार (01 मई 2026) को एक गरिमामयी विवाह समारोह संपन्न हुआ। ग्राम सेमरा दांगी निवासी वर शुभम दांगी (सुपुत्र स्वर्गीय श्री चंदन सिंह दांगी एवं भतीजे श्री बाबूलाल पटेल दांगी, जिलाध्यक्ष दांगी समाज) और ग्राम सोंठी निवासी वधू स्वाति दांगी (सुपुत्री श्री श्याम बाबू दांगी) का विवाह गुफा मंदिर, सोंठी में वैदिक रीति-रिवाजों के साथ पूर्ण हुआ।

समिति द्वारा सम्मान और उपहार

विवाह के पावन अवसर पर समिति की ओर से नवदम्पति को विवाह प्रमाण पत्र सौंपा गया। साथ ही, सामाजिक परंपरा का निर्वहन करते हुए कन्या को 2100 रुपये की पैर पुजाई (कन्यादान राशि) का चेक भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति ने पंडित जी और खबास जी को दक्षिणा भेंट की। इसके अतिरिक्त, पगरेत श्री बाबूलाल पटेल और श्री श्यामबाबू जी का भी समिति द्वारा विशेष सम्मान किया गया।

बाबूलाल पटेल जी की सराहनीय पहल

समाज सेवा की अपनी निरंतर परंपरा को जारी रखते हुए, श्री बाबूलाल पटेल साहब ने अपनी ओर से वधू को 2100 रुपये की उपहार राशि भेंट की। ज्ञात हो कि श्री पटेल लंबे समय से समाज की कन्याओं को कन्यादान स्वरूप सहायता राशि प्रदान करते आ रहे हैं।

शुभकामनाएं और आभार

दांगी समाज कल्याण समिति ने वर-वधू के सुखद भविष्य के लिए बहुत-बहुत बधाई और मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं। समिति ने दोनों पक्षों के सहयोग के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

भवदीय, भीकम सिंह दांगी सचिव, दांगी कल्याण समिति जिला सीहोर (म.प्र.)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here