दोस्ती के बहाने नाबालिग को फंसाया, फोटो लेकर धर्म परिवर्तन का दबाव

0
10

drnewsindia.com/ashoknagar

अशोकनगर में तीन आरोपियों पर केस दर्ज, दो गिरफ्तार

अशोकनगर में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को दोस्ती के जाल में फंसाकर उसके आपत्तिजनक फोटो लेने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक विधि विवादित बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

पीड़िता ने कोतवाली थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसकी दोस्ती आरोपी रियान खान से हुई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसके आपत्तिजनक फोटो ले लिए। आरोप है कि बाद में फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाने लगा।

किशोरी का कहना है कि आरोपी रियान खान, जुबेर खान और मुसीर खान उस पर हिंदू धर्म छोड़कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों का मोबाइल फोन भी जब्त किया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देश पर थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रियान खान और मुसीर खान को आजाद मोहल्ला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here