सीहोर के अमलाहा पब्लिक स्कूल में बड़ी साजिश नाकाम, रेकी करते सुरक्षाकर्मी को पुलिस ने दबोचा

0
3
फुटेज में 16 मई की शाम 6:31 बजे एक व्यक्ति स्कूल की बाउंड्री वॉल कूदकर अंदर दाखिल होता दिखाई दिया।

drnewsindia.com

अमलाहा (सीहोर): सीहोर जिले के अमलाहा स्थित पब्लिक स्कूल परिसर में सुरक्षा में सेंध लगाने और अवैध रूप से घुसपैठ करने के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल के रातीबड़ निवासी विकास मारण को गिरफ्तार किया है, जो स्वयं एक निजी कॉलेज (VIT) में सुरक्षाकर्मी के पद पर तैनात है।

क्या है पूरा मामला?

स्कूल संचालक दीपक जायसवाल ने पुलिस को बताया कि 18 मई को जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो वे दंग रह गए। फुटेज में 16 मई की शाम 6:31 बजे एक व्यक्ति स्कूल की बाउंड्री वॉल कूदकर अंदर दाखिल होता दिखाई दिया। आरोपी ने न केवल परिसर में घूमकर रेकी की, बल्कि मुख्य गेट का ताला तोड़कर अपनी स्कूटी भी निकाली।

बिना अनुमति खड़ी की थी स्कूटी

फरियादी के अनुसार, घटना के दिन सुबह 11 बजे ही आरोपी ने बिना किसी इजाजत के स्कूल परिसर में अपनी स्कूटी पार्क की थी। शाम को जब सुरक्षा गार्ड विनोद वर्मा चाय पीने के लिए बाहर गए, तो इसी बीच आरोपी ने छोटे गेट का ताला तोड़ दिया।

बड़ी वारदात की आशंका

स्कूल संचालक दीपक जायसवाल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि आरोपी का स्कूल में घुसना सामान्य नहीं था। उन्होंने इसे किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की ‘रेकी’ (Reiki) बताया है। आरोपी द्वारा एक शैक्षणिक संस्थान में इस तरह से घुसपैठ करना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करता है।

पुलिस की कार्रवाई

अमलाहा पुलिस चौकी ने सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य (Evidence) के रूप में जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 329(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका मुख्य उद्देश्य क्या था और क्या इस साजिश में कोई और भी शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here