पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित, छात्रों ने पेश किए नवाचार मॉडल

0
5
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित

drnewsindia.com/शमशाबाद। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय शमशाबाद में विद्यालय स्तरीय राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान एवं नवाचार पर आधारित आकर्षक मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय की नवनिर्मित अटल टिंकरिंग लैब में किया गया, जहां विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा और रचनात्मक सोच देखने को मिली।

प्रदर्शनी का निरीक्षण एवं मूल्यांकन विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार तथा उप प्राचार्य एम.डी. मिश्रा ने किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों के मॉडल और प्रोजेक्ट का अवलोकन कर उनके नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और प्रस्तुतीकरण की सराहना की।

प्राचार्य जितेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वैज्ञानिक सोच और नवाचार आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बनकर विज्ञान के क्षेत्र में नए प्रयोग करने और समस्याओं के समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी विद्यार्थियों में अनुसंधान, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का विकास करती है।

कार्यक्रम में विज्ञान विभाग के पी.सी. गौतम (पीजीटी भौतिकी), मंजूनाथ मिश्रा (पीजीटी रसायन विज्ञान), सीमा भारतीय (टीजीटी विज्ञान), प्रियंका त्रिपाठी (पीजीटी जीव विज्ञान) सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर उप प्राचार्य एम.डी. मिश्रा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की वैज्ञानिक क्षमता को निखारने और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

यह संपूर्ण कार्यक्रम नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तथा विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here